असम के मांजा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

गुवाहाटी। असम में मंगलवार सुबह 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। भारत से पहले हाल ही में नेपाल और पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। नेपाल में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Jul 8, 2025 - 13:58
 0
असम के मांजा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की एक रिपोर्ट के मुताबिक असम के मांजा में सुबह करीब 9.22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। असम में इससे पहले इसी साल फरवरी में भूकंप आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई थी। फरवरी में गुवाहाटी, नागांव और तेजपुर के इलाके में झटके महसूस हुए थे।

आज के भूकंप से पहले भारत में पिछले कुछ दिनों में कई बार भयकंर भूकंप आ चुका है, जिसमें काफी नुकसान हुआ। जनवरी 2001 में गुजरात के भुज में भूकंप आया था। इसकी वजह से कई लोगों की जान गई थी। वहीं हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसके बाद 2005 में कश्मीर में भयानक भूकंप आया था। मणिपुर भी बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। 2011 में सिक्किम में 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।