अग्रवाल महासभा के जिला सम्मेलन में जयकारों की गूंज: सम्मान, पुरस्कार संग रक्तदान भी

आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन रविवार को समाजिक उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। शंखनाद और महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों से गूंजते इस कार्यक्रम में जनपद के शमसाबाद, फतेहपुरसीकरी, खेरागढ़, अछनेरा सहित विभिन्न कस्बों से आए 2000 से अधिक अग्रबंधुओं ने भाग लिया।

Aug 24, 2025 - 20:47
 0
अग्रवाल महासभा के जिला सम्मेलन में जयकारों की गूंज: सम्मान, पुरस्कार संग रक्तदान भी
अग्रसेन भवन, लोहामंडी में हुए अग्रवाल महासभा के सम्मेलन में मौजूद अतिथिगण और अन्य गणमान्य लोग।

सम्मेलन में समाज उत्थान हेतु कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया, मेधावी विद्यार्थियों को अवार्ड दिए गए और समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत व संबोधन

मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, नितेश अग्रवाल, यूपी लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महासभा अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल और महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज हर वर्ग और तबके के हित में कार्य करने वाला समाज है। महासभा अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि समाज की कुरीतियों को मिटाने और जरूरतमंदों की मदद में महासभा हमेशा आगे रहती है। नितेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा अग्रवालों की राजधानी है, और हमारा समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
सम्मान व पुरस्कार

संस्थापक डॉ. अशोक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संरक्षकों और वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।  सबसे वयोवृद्ध अग्रपिता डॉ. गिरीश गुप्ता का विशेष सम्मान हुआ।

मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्हें सम्मानित किया गया, उनमें श्लोक अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, तन्वी अग्रवाल, नैतिक गर्ग, विनायक अग्रवाल, वेदांग अग्रवाल, ऋषि सिंघल और रिमझिम सिंघल आदि शामिल हैं।

अग्रवंश पत्रिका का विमोचन

बी.एन. अग्रवाल और वीरेन्द्र जैन ने 105वीं अग्रवंश पत्रिका का विमोचन किया। इसमें महासभा का इतिहास, पदाधिकारियों व सदस्यों की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर मुरारी प्रसाद अग्रवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, बीडी अग्रवाल, सत्येन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, साकेत अग्रवाल, वारेन्द्र कुमार जैन, लक्ष्मी नारायण, मंजू बंसल, फूलचंद बंसल, सुरेश चंद गर्ग, कुवन्त मित्तल, सुरेश चंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, महेश बंसल, गजेन्द्र अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे। संचालन अजय जैन ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor