आगरा कॉलेज में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया ग्रीन मैसेज

आगरा। आगरा कॉलेज के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने मंगलवार को सामाजिक वन विभाग और पारिजात स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।

Aug 26, 2025 - 20:50
 0
आगरा कॉलेज में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया ग्रीन मैसेज
आगरा कॊलेज के बायोटेक्नोलॊजी विभाग में मंगलवार को आयोजित ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता की एक झलक।

इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य रासायनिक प्रतिमाओं से होने वाले जल प्रदूषण को रोकना और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मिट्टी की प्रतिमाओं के भीतर पौधों के बीज डालकर ऐसी गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं, जिनके विसर्जन के बाद पौधों का अंकुरण संभव हो सके।

विद्यार्थियों ने मिट्टी से प्रतिमाएं तैयार कर उनमें बीजारोपण की विधि अपनाई, जिससे विसर्जन के बाद प्रतिमाओं से पौधों का अंकुरण संभव हो सके। यह नवाचार पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास माना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. पी. बी. झा ने किया। उन्होंने इसे “सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास” बताते हुए विद्यार्थियों को ऐसे नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पारिजात एनजीओ की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा चौहान उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में कॉलेज के मुख्य प्रॉक्टर डॉ. वी. के. सिंह और डॉ. संध्या यादव ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया।

विजेता प्रतिभागी

प्रथम पुरस्कार : श्रुति कुमारी एवं मयंक वर्मा (बी.एससी. बायोटेक प्रथम वर्ष)।

द्वितीय पुरस्कार : प्रदीप कुशवाहा (बी.एससी. बायोटेक प्रथम वर्ष)।

तृतीय पुरस्कार : वैष्णवी भदौरिया (बी.एससी. बायोटेक तृतीय वर्ष)।

सांत्वना पुरस्कार : ज्योति चावला (बी.एससी. बायोटेक द्वितीय वर्ष)।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल, विभाग प्रभारी डॉ. ए. के. उपाध्याय तथा संकाय सदस्य डॉ. नीता रानी अग्रवाल, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. प्रशांत पचौरी और डॉ. यशस्विता चौहान का विशेष योगदान रहा।

SP_Singh AURGURU Editor