आगरा के खंदौली में बंबे में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी
आगरा। खंदौली क्षेत्र में उस समय खलबली मच गई, जब गांव के बाहर स्थित एक बंबे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
आगरा। खंदौली क्षेत्र में उस समय खलबली मच गई, जब गांव के बाहर स्थित एक बंबे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बंबे से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, जिसमें मृतक की पहचान पातालीराम (60 वर्ष) पुत्र सीताराम, निवासी नगला अर्जुन, खंदौली के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि बुजुर्ग की मौत दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।
घटना के बाद गांव में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।