माथुर वैश्य महासभा की चुनाव प्रक्रिया शुरूः आगरा से विमल गुप्ता सर्राफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को संगठन के पंचकुइया स्थित कार्यालय में माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जब विमल गुप्ता सर्राफ ने अपना नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल किया।

Aug 6, 2025 - 18:19
 0
माथुर वैश्य महासभा की चुनाव प्रक्रिया शुरूः आगरा से विमल गुप्ता सर्राफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा
पंचकुइया स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन के कार्यालय में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखिल करते विमल गुप्ता सर्राफ।

नामांकन प्रक्रिया में देशभर के विभिन्न प्रांतों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, फिरोजाबाद मंडल और फतेहाबाद मंडल  से आए समाज के गणमान्य सदस्यों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि विमल गुप्ता के समर्थन में खुलकर सहमति भी जताई।

नामांकन के समय सैकड़ों पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे। विशेष बात यह रही कि समाज की महिला शाखा की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली, जिससे यह साबित हुआ कि विमल गुप्ता को समाज के सभी वर्गों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

कार्यक्रम में लगभग 50 प्रस्तावकों ने विमल गुप्ता सर्राफ के नाम का समर्थन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान भगवान रैपुरिया, बाबू रोशन लाल, अचल गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), मुकेश गुप्ता (इलेक्ट्रिक), अशोक गुप्ता (सर्राफ) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महिलाओं में नीरा दिनेश, उपमा गुप्ता, शशि गुप्ता, शालिनी गुप्ता आदि ने भी अपने-अपने क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते हुए समर्थन जताया।

महासभा के निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि महासभा का यह त्रिवार्षिक चुनाव अक्टूबर माह में प्रस्तावित है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होना है। अब तक छह नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।

निर्वाचन व्यवस्था के अंतर्गत मतदान का अधिकार अखिल भारतीय शाखा सभा से चयनित तीन प्रतिनिधियों और महिला मंडल के दो पदाधिकारियों को होगा।

SP_Singh AURGURU Editor