कमला नगर में मिथिला नगरी को लेकर व्यापारियों में उत्साह, महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बी ब्लॉक, कमला नगर स्थित जनकपुरी कार्यालय पर हुई कमला नगर व्यापार संगठन एवं श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण  बैठक में जनकपुरी महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मौजूद व्यापारियों का उत्साह और आनंद देखते ही बन रहा था।

Aug 28, 2025 - 20:13
 0
कमला नगर में मिथिला नगरी को लेकर व्यापारियों में उत्साह, महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी
कमला नगर में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में मौजूद व्यापारी और जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारी।

दीपावली जैसी सजावट का आह्वान

श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने सभी व्यापारी भाइयों से दीपावली जैसी सजावट करने की अपील की। कमला नगर व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल 'पारुल' ने कहा कि मिथिला नगरी बनाए जाने पर व्यापारी समाज अति उत्साहित है।

भव्य आरती और जयकारे

बैठक के समापन पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती उतारी गई और इंद्र देवता की पूजा की गई। इस दौरान माता जानकी और प्रभु श्री राम के जयकारों से जनकपुरी कार्यालय गूंजता रहा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यापारी

बैठक में कमला नगर व्यापार संगठन के संरक्षक राम प्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल 'पारुल', संतोष मित्तल, पुनीत मदान,  उमेश अरोड़ा, लाल सिंह शाक्य, आनंद अग्रवाल, मनीष बंसल, राजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुमित गोयल, ब्रजकिशोर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, प्रवीन गोयल, अनीश कालरा, बॉबी गुप्ता, सागर वाधवानी, कुलदीप पालीवाल, सुरेश किंकर निहाल असरानी, नंद कुमार असरानी, राजीव रहेजा, और नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।

अमित अग्रवाल 'पारुल' बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बैठक के दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने करतल ध्वनि के बीच अमित अग्रवाल 'पारुल' को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, नितिन कोहली, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल (बैंक), कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor