सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल की ‘वॉल्वेरिन्स 3.0’ स्पोर्ट्स मीट में बच्चों का जोश चरम पर, मेडल जीतकर खिले नन्हें चेहरे
आगरा। कमला नगर स्थित सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल ने 29 दिसंबर 2025 को खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में अपने वार्षिक ट्रैक एवं फील्ड स्पोर्ट्स मीट ‘वाल्वेरीन्स 3.0’ का योजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की आकर्षक ड्रिल प्रस्तुति से हुई।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एयर फ़ोर्स ग्रुप कमांडर मोहित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता का मंत्र देते हैं।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयुक्त (उद्योग) श्रीमती सोनाली जिंदल थीं, जिन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए और कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण करने में सबसे शक्तिशाली साधन है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा गुप्ता और श्री उमेश गुप्ता (ट्रस्टी, खेलेगांव स्पोर्ट्स क्लब) ने कहा कि माता-पिता का प्रोत्साहन बच्चों का आत्मविश्वास दोगुना कर देता है। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती नम्रता पणिकर ने बताया कि 1977 में स्थापित सेक्रेड मदर स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य पर दृढ़ता से कार्य कर रहा है।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृतिका टहिलिआनी ने कहा कि इस मीट में दौड़ स्पर्धाएं इस तरह डिज़ाइन की गईं कि लगभग हर विद्यार्थी भाग ले सके। बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4×100 मीटर रिले, तीन-पैर दौड़, हर्डल रेस, स्लो साइक्लिंग, सैक रेस जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माताओं और दादा-दादी/नाना-नानी के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नर्सरी बच्चों की मोबाइल एडिक्शन पर मनमोहक प्रस्तुति, कक्षा 7–8 का चार युगों का मंचन, तथा नर्सरी सेक्शन का मातृत्व पर आधारित नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का संचालन मिस अंशिका और श्रीमती माधुरी मिश्रा ने किया। ड्रिल समन्वय मिस अमीषा और श्रीमती शालिनी जैन ने संभाला। अन्य व्यवस्थाओं में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
100 मीटर बालिका (जूनियर): विजेता आराध्य पचौरी, उप-विजेता आद्या। 100 मीटर बालिका (सीनियर): विजेता जोहल खान, उप-विजेता दिव्यांशी त्यागी, 100 मीटर बालक (जूनियर): विजेता चिराग शर्मा, उप-विजेता अक्ष अग्रवाल, 100 मीटर बालक (सीनियर): विजेता स्पर्श खत्री, उप-विजेता रौनक दिवाकर, 400 मीटर बालक: विजेता रूद्र प्रताप, उप-विजेता देव शर्मा, स्लो साइकिलिंग: विजेता सिद्धार्थ खंडेलवाल, उप-विजेता वरुण गुप्ता, सैक रेस: विजेता सुशांत शाक्या, उप-विजेता रिद्धिमा गुप्ता विजयी रहे।