विश्व दिव्यांगजन दिवस पर आगरा में उमड़ा उत्साहः विशेष बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल
विश्व दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) पर आगरा के विभिन्न संस्थानों में विशेष बच्चों ने खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर इन बच्चों ने यह संदेश दिया कि शारीरिक सीमाएं नहीं, बल्कि मन का हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है। विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथियों ने बच्चों के कौशल, जज्बे और प्रगति की सराहना की।
टीयर्स संस्थान का 34वां विश्व दिव्यांग दिवस : 150 बच्चों ने खेले विविध गेम्स
टीयर्स संस्थान ने अपनी स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने पर विश्व दिव्यांगजन दिवस को स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया।
संस्थान में अध्ययनरत 150 विशेष बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना और ऊर्जा का परिचय दिया। निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि रिक्रिएशनल एक्टिविटी बच्चों को सामाजिक एवं व्यावहारिक समायोजन सिखाती हैं, जिनसे वे समाज में सहजता से आत्मनिर्भर बन पाते हैं।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार (बीएसए आगरा), ए.के. सिंह, पंकज शर्मा, राजीव कुमार सिन्हा (एजीएम केनरा बैंक), अभिषेक परमार (मार्केटिंग इंचार्ज केनरा बैंक), प्रणव बिहारी (सर्किल हेड पीएनबी), सुनील गोयल एवं श्रीमती गोयल (पंछी पेठा), डॉ. मंजू गुप्ता, कैप्टन शीला बहल, वत्सला प्रभाकर, संजीव दोहरे (स्पेशल ओलंपिक), कृतिका शर्मा, राशि गर्ग, सीमा घोष, मुकेश जैन, विनोद अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रेखा शर्मा व शिप्रा ने किया। कार्यक्रम में केनरा बैंक, रोहित मित्तल आदि ने सहयोग प्रदान किया।
गेम्स में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये हैं- मीनार खेल – गर्वित, अंशुमन, रितेश, अक्षय, विनय गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, विष्णु, गौरव, हर्ष जैन, नंदिनी। कलेक्ट द बॉल – प्रथम: दृशिका, द्वितीय: कव्यांशी, तृतीय: वंश गोस्वामी। कलर आइडेंटिफिकेशन – प्रथम: मयंक, द्वितीय: विवेक, तृतीय: दिव्यांश। बॉल थ्रो – प्रथम: मंजिली, द्वितीय: रियांश, तृतीय: वैशाली।
टॉर्टल रेस – प्रथम: आशीष, द्वितीय: यशु, तृतीय: मन्नू। पिक अप द बैंगल्स विद स्टिक – प्रथम: अरुण सिंह, द्वितीय: आयुष वर्मा, तृतीय: हिमांशी। वॉल पिकअप एंड ड्रॉप रेस – प्रथम: अंकुश, द्वितीय: जतिन, तृतीय: राज। मेक द फ्लावर – प्रथम: बुशरा, द्वितीय: सोफिया, तृतीय: रचना। ब्लो द ग्लास – प्रथम: चाहत, द्वितीय: नंदिनी, तृतीय: तुषार। शॉट पुट – प्रथम: अकरम, द्वितीय: यश वर्मा, तृतीय: सन्नी। कबड्डी (टीम A) – विष्णु, रोहित दिवाकर, अंशुमन, रोहित श्रीवास्तव, विनय, अभिषेक, शशांक। टग ऑफ वार (टीम A) – पुनीत, मधुर, कुशाग्र, गोविंद, अरुण, कैफ, सौरभ, योगेश आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
आध्यांत फाउंडेशन स्पोर्ट्स डे : विशेष बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

दयालनगर, शाहगंज स्थित आध्यांत फाउंडेशन में विश्व दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित स्पोर्ट्स डे में 30 विशेष बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
"बरसाने की छोरी...", "मुरली बजइया..." जैसे गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने अभिभावकों और अतिथियों की तालियों की गड़गड़ाहट को थमने नहीं दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चीफ रीजनल मैनेजर एचपीसीएल आकाशदीप तिवारी, एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र चाहर, तथा डॉ. सतीश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने कहा कि ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के लिए सामान्य जीवन का माहौल देना और उन्हें बिना हीनभावना के स्वीकारना समाज की जिम्मेदारी है।
बच्चों के लिए आयोजित प्रमुख खेलों में कलर मैचिंग, वॉल पुट-इन, कलर बॉटल मैचिंग, रोलिंग टायर गेम और जिग-जैग ग्लास रेस आदि शामिल थे,
जिससे बच्चों में स्किल डेवलपमेंट, बैलेंसिंग, मोटर स्किल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहन मिला।
अतिथियों का स्वागत संरक्षक पंकज तिवारी और चेयरमैन नीरज तिवारी ने स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे देकर किया। योग शिक्षिका अंजली जैन ने बच्चों को योगाभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम में डॉ. रीतेश बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. प्रियंका मैसी, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, रंजीत सामा, रुबीना दीक्षा, स्नेहा, पायल, मोहिनी, नंदनी, रोनक, पूजा, अंजली, दीप्ति, राधिका, वंशिका, खुशी आदि मौजूद रहे। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।