जनकपुरी समिति का विस्तारः सांसद नवीन जैन बोले- हर ब्लॉक, हर पार्क में करेंगे प्रभु राम का कार्य

आगरा। उत्तर भारत के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव की तैयारी अब पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। महोत्सव को दिव्य, भव्य, विशाल, सफल और अनुशासित बनाने के लिए रविवार को कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में जनकपुरी महोत्सव समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Aug 3, 2025 - 19:14
 0
जनकपुरी समिति का विस्तारः सांसद नवीन जैन बोले- हर ब्लॉक, हर पार्क में करेंगे प्रभु राम का कार्य
जनकपुरी महोत्सव समिति में शामिल किये गये नये पदाधिकारियों के साथ सांसद नवीन जैन, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अन्य।

समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने की। उन्होंने कहा- हम कम समय में तेज गति से प्रभु राम का कार्य करेंगे। जनकपुरी केवल आयोजन नहीं, आस्था का प्रतीक है। कमला नगर के हर ब्लॉक, हर गली, हर पार्क को धर्ममयी वातावरण से सजाया जाएगा और विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश गर्ग (अध्यक्ष, यूपी लघु उद्योग निगम), महोत्सव समिति के अध्य़क्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल , रामरतन मित्तल (कोषाध्यक्ष), राकेश मंगल (संरक्षक), डीडी सिंघल (स्वागताध्यक्ष) मंचासीन रहे। संचालन पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने किया।

नव नियुक्त पदाधिकारी और जिम्मेदारियां

स्वागताध्यक्ष: डीडी सिंघल।

संरक्षक: रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: आलोक गर्ग, नवदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल।

उपाध्यक्ष: पार्षद मुरारी लाल गोयल, राजेंद्र गुप्ता, कौशल किशोर सिंघल, पारुल अग्रवाल, वैभव जैन, संजय अग्रवाल कैटर्स, संजय चौहान, माधव प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिओम गोयल पार्षद, विकास गर्ग, संतोष मित्तल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, पवन बंसल पार्षद, राकेश त्यागी, नवल तिवारी।
मंत्री: अनूप अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता, मयंक गुप्ता, अनूप अग्रवाल (द्वितीय), रामू फतेहपुरिया।
उपमंत्री: अंश अग्रवाल, वंश अग्रवाल, यश बंसल।
मीडिया प्रभारी: पवन अग्रवाल।
सुरक्षा प्रमुख: शशांक तिवारी।
सह प्रमुख: मयंक पाठक।
विधि प्रकोष्ठ संयोजक: दीपक माहेश्वरी।
सह संयोजक: अनिल अग्रवाल एडवोकेट, नवनीत कुलश्रेष्ठ।
पत्रिका प्रकाशन: विजय गोयल।
कार्यालय प्रभारी: संजीव शर्मा।
सलाहकार समिति: स्वदेश विकल, सुनील विकल, अशोक अग्रवाल।
महिला समिति: उपाध्यक्ष मंजू मंगल, वंदना अग्रवाल, मंत्री मोनिका अग्रवाल।
अन्य सदस्य: गोविंद शर्मा, सुभाष वर्मा, राहुल अग्रवाल, राजीव चौधरी, रंजू यादव, अमृत मखीजा, अखिल जैन, आलोक खंडेलवाल, निर्मल जैन, रवि अग्रवाल, विनय आगरी, प्रवीण चतुर्वेदी, विकास मेहरा, संचित बंसल, प्रवीण अग्रवाल, आशीष गुप्ता, शोभित शर्मा, गौरव परमार, कपिल कुशवाह, प्रदीप साहू, रमाकांत अग्रवाल, कुलदीप पालीवाल, संदीप शर्मा, गिरीश जैन, वेद प्रकाश अग्रवाल, अमरकांत त्यागी, मनोज शाक्य, प्रवीण मित्तल, संजय उपाध्याय।

SP_Singh AURGURU Editor