राष्ट्रीय लोकदल की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, कई को मिली नई जिम्मेदारी
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए और ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिमपुरी स्थित द स्काई होटल में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पं. दुर्गेश शुक्ला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। शहर और देहात के गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जाए।
नए पदाधिकारियों में संदीप कुमार चौधरी को महानगर महामंत्री, पवन कुमार जाटव और मुकेश गर्ग को महानगर मंत्री तथा दिलीप जैन को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का पार्टी का पटका और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश महासचिव महेश जाटव, प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी ने पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव महासचिव जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र सिंह रावत, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम त्यागी, महासचिव डॉ. नेत्रपाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष केदार सिंह परमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता सुधीर कुलश्रेष्ठ ने किया।