पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के नौशहरा गांव में देर रात बड़ा हादसा हुआ। एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाके से आसपास के मकान भी ढह गये। तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Sep 17, 2024 - 00:10
Sep 17, 2024 - 00:12
 0
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत

जानकारी के अनुसार, रात्रि दस बजे करीब नौशहरा गांव में तेज धमाका हुआ। तीन मकान ढहे गए। मकान के मलबे में लोग दब गए। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग ही मलबा हटाने में लग गए। इस बीच पुलिस भी आ गई। पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए मलबा हटाना शुरू किया। जेसीबी बुलाई गई। उसकी सहायता से मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकाला गया। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई तो आठ दस लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट पटाखा फैक्ट्री में हुआ। उसके धमाके से अन्य मकानों की दीवारें भी गईं तो कईयों की दीवारों में दरारें आ गईं है।