खोया मोबाइल ​मिला तो​ खिल उठा चेहरा

आगरा। आगरा पु​लिस की नगर जोन की सर्विलांस टीम ने आगरा के लोगों के खोये हुए मोबाइल ढूंढकर लौटाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Sep 23, 2024 - 15:09
 0
खोया मोबाइल ​मिला तो​ खिल उठा चेहरा

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि 
पिछले तीन महीने में गुमशुदा हुए 400 मोबाइल सर्विलांस नगर जोन की मदद से बरामद किये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 76 लाख रुपये हैं। मोबाइल पाने के बाद लोग इतने खुश हो रहे थे कि मानो उनको पुलिस ने कोई उपहार दिया हो। लोगों का कहना था कि मोबाइल जाने के बाद उन्हें उम्मीद ही नहीं थी ले​किन पुलिस ने उसे तलाश लिया।