शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बन रही थीं नकली दवाइयां, फैक्ट्री के खुलासे के साथ दवा माफिया भी गिरफ्त में 

आगरा। नारकोटिक्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने शास्त्रीपुरम क्षेत्र में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

Oct 22, 2024 - 19:50
 0
शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बन रही थीं नकली दवाइयां, फैक्ट्री के खुलासे के साथ दवा माफिया भी गिरफ्त में 

एंटी नारकोटिक्स और सिकंदरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शास्त्रीपुरम क्षेत्र के मोहम्मदपुर में छापा मारकर फैक्ट्री में बन रहीं दवाओं को अपने क़ब्ज़े में ले लिया। टीम ने क़रीब 4.5 करोड़ों रुपये की नकली दवाएं बरामद की है, जिसमें एल्पोजोलम और पैरासीटामोल जैसी दवाएं भी शामिल हैं। ये दवाएँ नकली बनाई जा रही थीं। 

टीम यहां से दवा माफिया विजय गोयल सहित 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दवा माफिया विजय गोयल  किया है. यह फैक्ट्री दवा माफिया विजय गोयल नकली दवाओं के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

SP_Singh AURGURU Editor