पारिवारिक कलह बनी पुलिस दीवान की मौत का कारण, जहर खाकर तोड़ा दम
आगरा। थाना सदर में तैनात दीवान राजेश कुमार ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
22 जून को हुआ था विवाद
राजेश कुमार आगरा कैंट पुलिस चौकी के पीछे बने पुलिस क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे। 22 जून को उनका किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर घर में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुरू में स्थिति स्थिर बनी रही, लेकिन बुधवार को अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है, वहीं राजेश के परिवार में कोहराम मचा है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पारिवारिक कलह से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form