चित्रहाट में किसानों को मिली उन्नत खेती की सीख, बोले सांसद चाहर- किसान समृद्ध तो राष्ट्र समर्थ

बाह (आगरा)। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बुधवार को बाह के चित्राहाट में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया और कहा कि किसानों के उन्नत होने से ही राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव है।

Jun 11, 2025 - 21:11
 0
चित्रहाट में किसानों को मिली उन्नत खेती की सीख, बोले सांसद चाहर- किसान समृद्ध तो राष्ट्र समर्थ
चित्राहाट में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को संबोधित करते सांसद राजकुमार चाहर।

चाहर ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत खरीफ फसलों की तकनीक, सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनकी प्रतिक्रियाएं जुटाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभर के 700 जिलों में चल रहा है।

कार्यक्रम में किसानों को फसल की गुणवत्ता सुधारने, मिट्टी की सेहत बनाए रखने, फसल विविधिकरण और कृषि यंत्रों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

सांसद ने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आय दोगुनी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, कृष्णपाल सिंह, तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, कृषि अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह और बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor