पिता: वो नींव, जो हर सपने को सहारा देती है, दो संस्थाओं ने 11 पिताओं को किया सम्मानित

आगरा। किसी भी जीवन की शुरुआत मां की ममता से होती है, लेकिन उसे दिशा देने का काम पिता की परछाई करती है। ऐसे ही अविस्मरणीय और प्रेरणादायी पिताओं को सम्मान देने के लिए अफलातून आगरा फाउंडेशन और एक पहल द्वारा रविवार शाम होटल लेमन ट्री, खंदारी में आयोजित किया गया ‘बेस्ट फादर अवार्ड 2025’ का चौथा संस्करण। इस आयोजन में दिल्ली और आगरा के 11 विशिष्ट पिताओं को सम्मानित कर उनके त्याग, प्रेरणा और मार्गदर्शन को नमन किया गया।

Jun 15, 2025 - 20:08
 0
पिता: वो नींव, जो हर सपने को सहारा देती है, दो संस्थाओं ने 11 पिताओं को किया सम्मानित
होटल लेमन ट्री में बेस्ट फादर अवार्ड से सम्मानित पिताओं के साथ महेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, नजीर अहमद, विजय गुप्ता एवं अन्य। दूसरे चित्र में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूरन डावर।

जब शब्द कम पड़ गए और भावनाएं बोल उठीं

समारोह की शुरुआत फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डावर, विशिष्ट अतिथि उद्यमी नज़ीर अहमद और स्वागताध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने दीप जलाकर की। मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि पिता केवल एक व्यक्ति नहीं, वो आधार स्तंभ हैं, जिनकी मजबूती पर पूरा परिवार खड़ा होता है।

वे पिता, जिन्होंने न केवल परिवार, बल्कि समाज को दिशा दी

इस अवसर पर मरणोपरांत ‘बेस्ट फादर अवार्ड’ दिया गया प्रख्यात समाजसेवी और देहदानकर्ता डॉ. रामअवतार शर्मा को, जिसे उनकी ओर से आलोक वैष्णव ने ग्रहण किया। साथ ही, देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, प्रिल्यूड स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, जनकपुरी महोत्सव अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, महेश मित्तल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थीलाल यादव और डॉ. जेपी गुरबख्शानी को सम्मानित किया गया।

इनकी मौजूदगी थी खास

कार्यक्रम में राजकुमार उप्पल, मनीष राय, आदर्श नंदन गुप्ता, महेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, अनूप यादव, सुशील नोतनानी, सुधीर भोजवानी, मयंक अग्रवाल, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, शीतल उप्पल, हिमांशु उप्पल और मोहित उप्पल ने अतिथियों का स्वागत किया।  पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, डॉ. विनोद माहेश्वरी, मनमोहन चावला, विजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता ट्रांसपोर्टर भी मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में पवन आगरी, अनिल जैन, शीतल अग्रवाल और पद्म गौतम शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor