डीएम आगरा के विकसित भारत-2047" हेतु प्रेषित फीडबैक डिजिटल वॉल ऑफ फेम" में शामिल

आगरा। विकसित भारत- 2047 हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नवंबर में नई दिल्ली में प्रस्तावित, "ह्यूमन कैपिटल फॉर विकसित भारत" थीम पर "5th नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ सेक्रेट्रीज"/ मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में विचारार्थ जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा प्रेषित फीडबैक, नोट व सुझावों को "डिजिटल वॉल ऑफ फेम" में शामिल किए जाने हेतु चुना गया है। यह आगरा के लिए गौरव का क्षण है। 

Oct 9, 2025 - 20:58
 0
डीएम आगरा के विकसित भारत-2047" हेतु प्रेषित फीडबैक डिजिटल वॉल ऑफ फेम" में शामिल

गौरतलब है कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के "05 वें राष्ट्रीय सम्मेलन" हेतु "विकसित भारत -2047" के संबंध में देश के सभी जनपदों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे, जिसमें जिलाधिकारी आगरा द्वारा प्रेषित सुझावों, फीडबैक नोट को "डिजिटल वॉल ऑफ फेम" में शामिल करने के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि जनपद आगरा के लिए गौरवपूर्ण है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत विषय, प्रारम्भिक बाल शिक्षा पर फोकस पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल पर बहुमूल्य सुझाव प्रेषित किये गये थे। 

हर राज्य से 02 जनपदों के जिलाधिकारियों के प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) से जुड़ी नीति, तात्कालिक समस्यायें तथा उनके समाधान पर सुझाव का चयन किया गया, जिसमें जनपद आगरा के जिलाधिकारी का सुझाव भी चयनित हुआ।

भारत सरकार द्वारा डिजिटल वॉल ऑफ फेम तैयार की जायेगी, जिसमें जिलाधिकारी आगरा की फोटो सहित सुझाव प्रदर्शित किये जायेगें। प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं, जैसे आंगनवाड़ी केन्द्रों की खराब अवस्थिति, प्रशिक्षित मानव संसाधनों की कमी, कुपोषण और विभागों के बीच समन्वय की कमी। इन समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल टूल्स, एआई ( AI) आधारित निगरानी, स्मार्ट लर्निंग किट्स और बेहतर प्रशिक्षण मॉडल अपनाएं जा सकते है का सुझाव जिलाधिकारी आगरा द्वारा दिया गया।

जनपद आगरा में बाल वाटिका, लर्निंग लैब इत्यादि में  क्रियान्वित की जा रही सफल पहलों को पूरे देश में दोहराया जा सकता है। यह मॉडल बजट के अनुकूल और टिकाऊ है का सुझाव जिलाधिकारी आगरा द्वारा दिया गया।