58 दृष्टिहीनों को मिली पोषण पोटली, आत्मसम्मान के साथ जीवन का संबल

आगरा। न्यू राजामंडी स्थित सुराना भवन में रविवार को 'मुस्कान फेमिली' द्वारा 58 दृष्टिहीनों को निःशुल्क पोषण पोटली वितरित की गई। इस पोटली में एक माह के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री (दालें, चावल, बेसन, चीनी, तेल और बिस्कुट) आदि है। साथ ही, आने-जाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को किराये के रूप में 50 नकद भी प्रदान किए गए।

Jun 8, 2025 - 18:40
 0
58 दृष्टिहीनों को मिली पोषण पोटली, आत्मसम्मान के साथ जीवन का संबल
आगरा की मुस्कान फैमिली संस्था से पोषण पोटली पाने वाले शहर के 58 दृष्टिहीन संस्था पदाधिकारियों के साथ।

-मुस्कान फैमिली का अनूठा प्रयास, हर माह 8 तारीख को होता है निःशुल्क वितरण

आत्मसम्मान और सहयोग का संदेश

मुस्कान फेमिली की सदस्यों ने बताया कि कई बार नेत्रहीन सदस्य को परिवार पर बोझ समझा जाता है, जिससे उनका आत्मविश्वास टूटता है। इस धारणा को बदलने और आत्मसम्मान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की गई है।

हर महीने 8 तारीख को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती रश्मि मगन ने बताया कि यह सेवा नियमित रूप से हर माह की 8 तारीख, सुबह 9 बजे सुराना भवन, न्यू राजामंडी पर संचालित होगी। किसी भी दृष्टिहीन जरूरतमंद की जानकारी मोबाइल नंबर 9837077699 पर साझा की जा सकती है।

SP_Singh AURGURU Editor