अग्रसेन जयन्ती मनाने वाली संस्थाएं छह को होंगी सम्मानित

आगरा। जिले में महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने वाली 50 से अधिक संस्थायें 6 अक्तूबर को एक मंच पर सम्मानित होंगी।

Oct 4, 2024 - 17:52
 0
अग्रसेन जयन्ती मनाने वाली संस्थाएं छह को होंगी सम्मानित
महाराजा अग्रसेन मेला के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी।

तपन ग्रुप के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा छह अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में महाराजा अग्रसेन मेला में यह सम्मान समारोह होगा। 

आज महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल एवं अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा शहर में ही लगभग 35 से अधिक जयन्ती निकलती हैं। उद्देश्य जिले भर में निकलने वाली सभी जयन्ती के आयोजकों को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। 

मेले में बच्चों के लिए डांस व ड्राइंग, महिलाओं के लिए थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी होंगे। समाज के बच्चे महाराजा अपनी परम्पराओं व संस्कृति से जुड़े रहें, इसके लिए प्रश्नोत्तरी बी आयोजित की गई है।

मेला पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 9897378129, 9359542924, 7906481021, 9358775777 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor