कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई है। खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। लड्डी भारत की एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है।

Jul 10, 2025 - 20:03
 0
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी


 
कैप्स कैफे  का हाल ही में भव्य उद्घाटन हुआ था और यह कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट और उसके नजदीक बनी अन्य बिल्डिंग जिन पर फायरिंग हुई है। उनका मालिक एक अन्य शख्स है।

हरजीत सिंह लड्डी कपिल शर्मा के किस बयान से नराज है, ये बात अभी सामने नहीं आई है। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियों में गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है। वीडियो को देखने से यह भी लग रहा है कि ये गोलीबारी प्लांनिंग के तहत हुई है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है। 

बुधवार रात (कनाडा समय) वायरल हुआ एक वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर कम से कम नौ गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।