बरेली की भोजीपुरा गौशाला में भूख-प्यास के कारण पांच गायों की मौत, अधिकारियों ने की जांच
बरेली। भोजीपुरा विकासखंड के महेशपुर शिवसिंह स्थित हरी गोपाल ट्रस्ट द्रारा संचालित गौशाला में पिछले चार दिनों में आठ पांच की मौत हो गई। अन्य सूत्र आठ गायों की मौत का दावा कर रहे हैं। स्थानीय हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया पर मामले को उजागर किया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
पानी की समुचित व्यवस्था नहीं, चारा-पानी की कमी से हालात बदहाल
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि गौशाला में पानी की व्यवस्था है, लेकिन समरसेवल पम्प खराब होने से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। चारा और भूसे की कमी भी पाई गई, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अव्यवस्था के कारण कई गाय बीमार हो गईं और आठ गायों की मौत हो गई।
अफसरों का निरीक्षण और संचालक से नाराजगी
एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर गौशाला संचालक से नाराजगी जाहिर की। गौशाला संचालक बाबा जयदेव ने कहा कि बीमार गायों का उपचार चल रहा है। अधिकारी गायों की मौत के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
स्थानीय शिकायतें और प्रशासन की सक्रियता
गांव के प्रधान प्रेमजीत सिंह धनखड़ और हिंदू जागरण मंच के हिमांशु पटेल की शिकायतों के बाद अफसरों ने मामला गंभीरता से लिया। गौशाला से बीमार गोवंश पशुओं को शिफ्ट करने और उनके मरने की भी जांच की जाएगी।