फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लीडर्स आगरा के महामंत्री के सामाजिक कार्यों को दिया सम्मान

आगरा। सामाजिक सेवा, कला, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करने वाले आगरा की सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला है। फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया है।

Jan 5, 2026 - 21:11
 0
फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लीडर्स आगरा के महामंत्री के सामाजिक कार्यों को दिया सम्मान

फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी. सुकुन्दे ने प्रमाण पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि सुनील जैन भविष्य में भी इसी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और सेवा भाव के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

सम्मान मिलने पर सुनील जैन ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए संस्था लीडर्स आगरा से जुड़े सभी साथियों और सहयोगियों को समर्पित किया। लीडर्स आगरा से जुड़े पदाधिकारियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने सुनील जैन को बधाई देते हुए इसे आगरा के सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

SP_Singh AURGURU Editor