जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर 2025 का गठन पूर्ण: जय सियाराम से गूंजा आयोजन स्थल
आगरा। 148 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा के अंतर्गत आयोजित जनकपुरी महोत्सव कमला नगर 2025 के लिए कार्यकारिणी का भव्य स्वागत समारोह शनिवार को सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट, कमला नगर में सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल प्रभु राम और माता जानकी के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर जैसे ही राजा जनक राजेश अग्रवाल, मार्गदर्शक राकेश गर्ग और अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया, उपस्थितजन श्रद्धा भाव से भर उठे।
-सेवा, समर्पण और संस्कृति से भरी समिति, रामकाज में जुटे मिथिलावासी
जय सियाराम बनेगा संवाद का नया सूत्र
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल आयोजन नहीं, आत्मिक जागरण का पर्व है। इस बार समिति पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पबद्ध है। एक भी वृक्ष नहीं कटने देंगे। उन्होंने कहा, अब मिथिलावासी हेलो-हाय की बजाय जय सियाराम कहेंगे। अपने घरों में राम दरबार की पूजा करेंगे और आयोजन के पश्चात गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी समिति द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।
माता जानकी की मर्यादा से होगी प्रेरणा
राजा जनक की भूमिका निभा रहे राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में माता जानकी के तप और त्याग की गरिमा के साथ प्रभु राम की मर्यादा का ध्यान रखा जाएगा। मार्गदर्शक राकेश गर्ग ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को राम कार्य में तन-मन-धन से जुट जाने का आह्वान किया।
पार्षदों ने किया भावुक आह्वान
वर्किंग कमेटी से जुड़े पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हम सभी राम जी की सेना बनकर जुटेंगे। पार्षद हरिओम गोयल 'बाबा' ने कहा कि जनकपुरी हमारे अपने घर की बिटिया का विवाह है, इसमें सबको गिलहरी की भूमिका निभानी चाहिए। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कमला नगर में जलभराव मुक्त आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
उमेश कंसल महामंत्री और राम रतन मित्तल कोषाध्यक्ष बने
महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के अध्यक्ष उमेश कंसल को जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर 2025 में महामंत्री, वन बंधु परिषद की आगरा शाखा के पूर्व अध्यक्ष राम रतन मित्तल को कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल (बैंक) सहकोषाध्यक्ष, श्रीभगवान रैपुरिया व चौधरी विजेंद्र सिंह वरिष्ठ संरक्षक, सत्य प्रकाश गुप्ता समन्वयक, भरत महाजन स्वागत मंत्री के साथ जीवनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश मंगल (मारुति बिल्डर), नरेंद्र बंसल चांदी वाले, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, विजय अग्रवाल तार वाले और रामगोपाल अग्रवाल (दाऊजी ज्वेलर्स) को संरक्षक चुना गया।
ये हैं अन्य पदाधिकारी
महेश चंद्र अग्रवाल जनरेटर वाले, हरेश चंद्र जुगनू, राकेश मित्तल खेरागढ़ वाले, रंगेश त्यागी, अनिल अग्रवाल (फाइनेंस), नवल शर्मा, श्रीभगवान 'हैप्पी' भाई, मोहित अग्रवाल, राजीव नागरानी, कृष्ण कुमार गुप्ता, नवदीप अग्रवाल, पारुल अग्रवाल (पार्क लेन), आलोक गर्ग (ग्रीन पार्क) को उपाध्यक्ष चुना गया।
सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले, राधा मोहन रैपुरिया, आशीष मित्तल, राजकुमार अग्रवाल (एक पहल), भगवान दास अग्रवाल व विनोद कुमार गर्ग (सद्भभावना पार्क) को स्वागत समिति में रखा गया।
संदीप अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल (वैश्य एकता), मयंक गुप्ता और अनूप को मंत्री बनाया गया। विश्वेंद्र सिंह चौहान, विजय गोयल, विजय अग्रवाल हुंडी, सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन और रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट को सलाहकार समिति में रखा गया।
हरीश शर्मा गुड्डू, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और अरुण कुमार जैन को कार्यालय प्रभारी, केके अग्रवाल (बीमा) और कवि कुमार ललित को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
अनिल अग्रवाल एडवोकेट, शशांक तिवारी, डॉ. जितेंद्र तिवारी 'बबलू', विनय आगरी, प्रवीन अग्रवाल (संगठन), प्रवीन अग्रवाल (गोयल नर्सिंग), संजय चौहान, रवींद्र अग्रवाल एवं नवल तिवारी के साथ पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद हरिओम अग्रवाल 'बाबा' और पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों को वर्किंग कमेटी में रखा गया है।
सीमा अग्रवाल को दी महिला समिति की कमान
रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल के संरक्षकत्व में जनकपुरी महोत्सव महिला समिति कमला नगर-2025 का अध्यक्ष सीमा अग्रवाल को चुना गया। श्रीमती चारू गर्ग, अंजू अग्रवाल (बैंक), मीरा अग्रवाल, रिचा मांगलिक, विनीता अग्रवाल और सोनिया शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रियंका अग्रवाल को सचिव, मीनू त्यागी को कोषाध्यक्ष और श्वेता बंसल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, शिखा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शुचि गर्ग और कंचन को मंत्री चुना गया। सबका स्वागत रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल और प्रवीणा पालीवाल ने किया।