पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अचानक एम्स में भर्ती कराया गया, तबीयत गंभीर

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज शाम करीब 8 बजे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण पता नहीं चल पाया है। उनके स्वास्थ्य के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Dec 26, 2024 - 21:24
Dec 26, 2024 - 22:17
 0
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अचानक एम्स में भर्ती कराया गया, तबीयत गंभीर
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अचानक एम्स में भर्ती कराया गया, तबीयत गंभीर


बताया जाता है कि डॉ मनमोहन सिंह की आज अचानक शाम में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें बाद एम्स के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया हैं। नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स ले जाया गया, जहां फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं। नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।