बल्केश्वर महादेव द्वार की नींव रखी गई, अग्रसेन द्वार का शिलान्यास 22 सितम्बर को होगा

आगरा। आगरा उत्तर के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के प्रयासों से स्वीकृत दो भव्य द्वारों में से पहले बल्केश्वर महादेव द्वार का शिलान्यास सोमवार को विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। बल्केश्वर महादेव मंदिर के लिए बल्केश्वर में आईटीआई के सामने मार्ग पर यह विशाल द्वार बनाया जाएगा। शिलान्यास समारोह में विधायक खंडेलवाल ने द्वार की नींव बल्केश्वर मंदिर के महंत कपिल नागर से रखवाई। महंत ने पूजन एवं भूमि पूजन कर नारियल फोड़ा और फिर द्वार की नींव रखी।

Sep 1, 2025 - 19:19
 0
बल्केश्वर महादेव द्वार की नींव रखी गई, अग्रसेन द्वार का शिलान्यास 22 सितम्बर को होगा
बल्केश्वर में आईटीआई के सामने बनने वाले बल्केश्वर महादेव द्वार के सोमवार को हुए शिलान्यास में मौजूद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महंत कपिल नागर एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र ने की। विधायक खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री की स्वीकृति से बल्केश्वर महादेव द्वार और कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन द्वार के निर्माण हेतु कुल 1.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से महाराजा अग्रसेन द्वार का शिलान्यास आगामी 22 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर किया जाएगा। यह दूसरा द्वार सुल्तानगंज पुलिया चौराहा से महाराजा अग्रवाल सेवा सदन की ओर जाने वाले मुगल मार्ग पर बनेगा। यहीं पर पास में मेट्रो का स्टेशन भी प्रस्तावित है।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में रमन जी, मनमोहन चावला, पार्षद हरिओम बाबा, मुरारी लाल गोयल, पूजा बंसल, बांके बिहारी अग्रवाल, गिर्राज बंसल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, राजू खेमानी, अर्चित पांड्या, मनोज तोमर, नंदी महाजन, विनोद सैयां, कृष्ण कुमार अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, राजकुमार शाक्य, पल्लव गुप्ता, विश्वनाथ भारद्वाज, राजेश शर्मा, सचिन मित्तल, अशोक गुप्ता, अंजू सिंघल, मुकेश शर्मा, मंयक खंडेलवाल, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor