अहिल्याबाई की जयंती पर बोदला में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास

आगरा। पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोदला स्थित बघेल धर्मशाला परिसर में शनिवार को एक बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह भवन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विकास निधि से बनाया जाएगा।

May 31, 2025 - 18:51
 0
अहिल्याबाई की जयंती पर बोदला में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास
बोदला स्थित बघेल धर्मशाला में बहुउद्देश्यीय भवन के शिलान्यास के मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

-बोले केंद्रीय मंत्री– 'न्याय और जनकल्याण की प्रतीक थीं लोकमाता'

-सनातन संस्कृति की संवाहिका थीं अहिल्याबाई: पुरुषोत्तम खंडेलवाल

शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।

संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा हैं अहिल्याबाई: एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने लोक कल्याण के ऐसे कार्य किए, जिनसे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ। उन्होंने मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण और पुनरुद्धार के साथ ही जल स्रोतों की व्यवस्था करवाई। बघेल ने कहा, अहिल्याबाई न्याय की देवी थीं। उनके नाम पर बनने वाला यह बहुउद्देशीय भवन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित रहेगा।

सनातन संस्कृति की संवाहिका थीं अहिल्याबाई: पुरुषोत्तम खंडेलवाल

कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने सनातन परंपरा को जीवंत रखने का प्रेरणादायक कार्य किया। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को समाज सेवा और धर्म आधारित लोकहित का संदेश मिलता है।

नारियल फोड़कर हुआ शिलान्यास

बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का शिलान्यास मंडल अध्यक्ष राहुल जैन ने नारियल फोड़कर विधिपूर्वक किया।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, पार्षद निरंजन सिंह कैम, मुन्ना लाल बघेल, टी.एन. सिंह चौहान, प्रेम सिंह बघेल, मनीष अग्रवाल, मनोज चौहान, रामस्वरूप लोधी, राजेश परिहार (एडवोकेट), पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, दीपक अग्रवाल, कमलेश कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor