बैकुंठी की 400 छात्राओं ने कराया दांतों का परीक्षण
आगरा। मिशन शक्ति फेस-5 के तहत शनिवार को बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित किए स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400 छात्राओं के दांतों की जांच की गई।
शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. जगदीश गुप्ता व डॉ. मित्रा एवं उनकी टीम ने सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं से यह वायदा किया कि वे भविष्य में भी उनको इसी तरह निःशुल्क परामर्श देते रहेंगे। टीम ने सभी को निःशुल्क टूथपेस्ट किट भी वितरित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने की और संचालन अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर गरिमा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. पूनम रानी, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. पूनम रानी गुप्ता, डॉ. साधना सिंह, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. एकता, डॉ. कामना धवन, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. शिखा जैन, श्वेता सिंह चाहर, प्रो. मोनिका वर्मा और हिना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष राधा रानी गुप्ता ने किया।