17 अप्रैल को सेवा आगरा का निःशुल्क नेत्र परीक्षण और ऒपरेशन शिविर

आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा आगामी 17 अप्रैल को एक वृहद निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। यह शिविर सेवा भवन, नव ज्योति बिल्डिंग, सुल्तानगंज की पुलिया स्थित परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Apr 9, 2025 - 21:41
 0
17 अप्रैल को सेवा आगरा का निःशुल्क नेत्र परीक्षण और ऒपरेशन शिविर
सेवा आगरा के नेत्र चिकित्सा शिविर की जानकारी देते पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं अन्य।

-जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं, चश्मे व मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं प्रदान की जाएंगी। नेत्र परीक्षण के बाद योग्य मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संस्था द्वारा करवाया जाएगा।

संस्था का प्रयास – सेवा और समर्पण

सेवा आगरा के संस्थापक और पार्षद मुरारी लाल गोयल ने जानकारी दी कि यह शिविर उन जरूरतमंदों के लिए है जो आर्थिक कारणों से बेहतर इलाज नहीं ले पाते। उनका उद्देश्य समाज के हर तबके तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संस्थापक अध्यक्ष सुमन गोयल ने बताया कि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें, इसके लिए इलाके में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए सुलतानगंज की पुलिया स्थित गोयल पेंट्स पर काउंटर शुरू कर दिए गए हैं।

यहां करें संपर्क 

अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन हेतु इच्छुक लोग पार्षद मुरारी लाल गोयल (मो. 9358399066) से संपर्क कर सकते हैं। शिविर के आयोजन में मुकेश अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, सुधीर आर्य, अर्जुन शर्मा, कृष्णा निषाद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।