सेवा पखवाड़े से आत्मनिर्भर भारत तक, भाजपा नेताओं ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरम्भ हुआ सेवा पखवाड़ा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहरभर में सेवा और जनजागरण के संदेश गूंजे।
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरम्भ हुआ सेवा पखवाड़ा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहरभर में सेवा और जनजागरण के संदेश गूंजे।
स्वच्छता अभियान से दी बापू को श्रद्धांजलि
कुशवाह बगीची, बापू नगर खंदारी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जी.एस. धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बगीची परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
संगोष्ठी में याद किए गांधी-शास्त्री
इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ रामप्रताप चौहान, राजकुमार गुप्ता, रश्मि धाकड़, महेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने पुष्प अर्पित कर किया।
मुख्य अतिथि रामप्रताप चौहान ने कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह, नमक आंदोलन और स्वदेशी अपनाने का संदेश आज भी प्रासंगिक है, और प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत अभियान से बापू की कल्पनाओं को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को आदर्श नेता बताया और कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना, हर घर नल, आवास और सौभाग्य योजना अंतिम पायदान तक खड़े लोगों के जीवन स्तर को सुधार रही है।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जैसे बापू ने खादी और स्वदेशी का संदेश दिया, वैसे ही मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं।
खादी बाजार से आत्मनिर्भरता का संदेश
संगोष्ठी के बाद भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर खादी बाजार का आयोजन हुआ। खादी आश्रम के सहयोग से लगे इस बाजार का शुभारंभ रामप्रताप चौहान और राजकुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र खरीदकर स्वदेशी का समर्थन किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामप्रताप चौहान, राजकुमार गुप्ता, जी.एस. धर्मेश, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मनमोहन कुशवाह, सुधीर राठौर, शरद चौहान, आशीष पाराशर, रोहित कत्याल, विक्रांत तिवारी, अमित पटेल, राकेश शर्मा, योगेश दिवाकर, रश्मि धाकड़, नीरज गुप्ता, संजय अरोरा, मनोज राजोरा, अभिषेक गुप्ता, करुणानिधि गर्ग, नवीन प्रजापति, आशीष कुमार, मुनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।