जी–राम–जी से बदलेगा गांवों का भाग्य, कांग्रेस फिर फैला रही मज़दूर विरोधी भ्रम- गुरुग्राम की कार्यशाला में बोले सांसद राजकुमार चाहर

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में विकसित भारत जी–राम–जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जी–राम–जी विधेयक गांवों के सम्पूर्ण विकास की मजबूत आधारशिला है, लेकिन कांग्रेस एक बार फिर मज़दूर और ग्रामीण समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

Jan 12, 2026 - 19:35
 0
जी–राम–जी से बदलेगा गांवों का भाग्य, कांग्रेस फिर फैला रही मज़दूर विरोधी भ्रम- गुरुग्राम की कार्यशाला में बोले सांसद राजकुमार चाहर
गुरुग्राम में सोमवार को विकसित भारत जी–राम–जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर का स्वागत करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सांसद राजकुमार चाहर का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकसित भारत जी–राम–जी जनजागरण अभियान का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी की अवधारणा को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जी–राम–जी अभियान से गांवों के मार्गों का समग्र विकास होगा, बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। यही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है और यही विकसित भारत की दिशा तय करेगा।

सांसद चाहर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी दशकों तक गांव, किसान और मजदूर की उपेक्षा करती रही, वही आज झूठ और भ्रम फैलाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ चुकी है।

प्रदेश स्तरीय इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, किशन वेदी, विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, राज्य मंत्री गौरव गौतम, राजेश नागर, सांसद चौधरी धर्मवीर, सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया।

SP_Singh AURGURU Editor