महाराजा अग्रसेन-महारानी माधवी के स्वरूप बनेंगे गनेश और सोनी बंसल
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, राजामंडी की ओर से गनेश कुमार बंसल और उनकी पत्नी सोनी बंसल का उनके निवास पर पहुंचकर माला-दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस वर्ष गनेश बंसल महाराजा अग्रसेन और सोनी बंसल महारानी माधवी के स्वरूप में नजर आएंगे। समिति ने उन्हें जयंती महोत्सव का निमंत्रण देते हुए आयोजन को भव्य बनाने की अपील की।
राजामंडी में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां तेज, पदाधिकारियों ने दिया जयंती समारोह का निमंत्रण
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर राजामंडी क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, राजामंडी आगरा की ओर से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (ब्रजप्रदेश) के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल और उनकी पत्नी श्रीमती सोनी बंसल का विशेष सम्मान किया गया। इस वर्ष उन्हें महाराजा अग्रसेन जी एवं महारानी माधवी जी के स्वरूप धारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
समिति के पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोगों ने गनेश कुमार बंसल और सोनी बंसल के निवास पर पहुंचकर उन्हें माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूप धारण करना समाज के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन समाज की नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सेवा, समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के संदेश से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा। समारोह के दौरान उपस्थित अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने गनेश कुमार बंसल एवं सोनी बंसल को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, ब्रजप्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ब्रजप्रदेश युवा चेयरमैन दीपक अग्रवाल, ब्रजप्रदेश उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, जयंती शोभायात्रा अध्यक्ष प्रदीप जैन (चांदी वाले), महामंत्री दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, नामित अग्रवाल, मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनन्य अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनुज बंसल, हिमांशु अग्रवाल, आयुष अग्रवाल एवं लवेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
वहीं, अग्रवाल पंचायती धर्मशाला, राजामंडी के अध्यक्ष दीप कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी आयोजन को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने अग्रसेन जयंती महोत्सव को समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य उत्सव बनाने का संकल्प व्यक्त किया।