गणपति बाप्पा मोरया: आरती और प्रसाद संग सम्पन्न हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव

आगरा। हाईवे पर छलेसर स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में चल रहा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार को भक्तिभाव और आध्यात्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर गणपति बाप्पा का श्वेत-नील श्रृंगार स्वर्णाभूषणों और गुलाब पुष्पों से अलंकृत होकर भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। मंदिर परिसर में सजे श्वेत पुष्पों और गुलाब की मालाओं ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया।

Sep 6, 2025 - 18:23
 0
गणपति बाप्पा मोरया: आरती और प्रसाद संग सम्पन्न हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव
श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर, छलेसर श्री गणेश उत्सव के समापन पर श्वेत वस्त्र श्रृंगार में दर्शन देते श्री वरद वल्लभा महागणपति।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य मंजिल आरती में भाग लिया और गणपति बप्पा के जयकारों से गगन गुंजायमान कर दिया। आरती उपरांत विविध फल, मेवा और मिठाइयों का प्रसाद वितरण किया गया।

संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि 11 दिनों तक भव्य श्रृंगार, पुष्प बंगले, कीर्तन-भजन और विशेष प्रसाद वितरण से भक्तों में अपार उत्साह रहा। भक्तों ने समापन दिवस पर गणपति बाप्पा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

यह 11 दिवसीय महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत संगम सिद्ध हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor