विकसित और दिव्य सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार आवश्यक, इसके जरिए दिव्य जीवन संभव

आगरा। श्री अरविंदो सोसायटी आगरा शाखा द्वारा महर्षि श्री अरविंद के 153 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम ग्रांड होटल में आयोजित की गई गर्भ संस्कार विषयक संगोष्ठी में गर्भ संस्कारों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह संगोष्ठी मानव जीवन में गर्भ संस्कार के महत्व और दिव्य चेतना के विकास पर केंद्रित थी।

Aug 17, 2025 - 20:03
 0
विकसित और दिव्य सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार आवश्यक, इसके जरिए दिव्य जीवन संभव
महर्षि अरविंद के 153 वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ग्रांड होटल में श्री अरविंदो सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह में शामिल शैलबाला अग्रवाल, डॉ. अनुराधा जैसवाल, डॉ. नीलम भटनागर, अरुण डंग, डॉ. सुनीता गर्ग।

-श्री अरविंदो सोसायटी ने 153वें जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में गर्भ संस्कारों पर वृहद चर्चा

संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. सुनीता गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार आवश्यक है। बदलते युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मानव मानसिकता को चुनौती दी है। महर्षि अरविंदो ने 70 साल पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि गर्भ संस्कार के माध्यम से मनुष्य अपने सुपर माइंड को खोलकर दिव्य जीवन पा सकता है।

डॉ. सुनीता गर्ग ने आगरा में खतैना रोड पर गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम तथा ग्वालियर रोड पर समग्र स्वास्थ्य केंद्र और स्पिरिचुअल रिट्रीट की स्थापना का जिक्र किया, जो श्री अरविंदो की शिक्षाओं और आदर्शों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।

समारोह में डॉ. अनुराधा जैसवाल (हैदराबाद) मुख्य अतिथि रहीं। मुख्य वक्ता अरुण डंग ने गर्भ संस्कार के महत्व पर गहन जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आलोक कुलश्रेष्ठ ने स्वागत उद्बोधन दिया और योगिता शर्मा ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी में डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. शैलबाला अग्रवाल और उमेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में श्री अरविंद जी को समर्पित सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें उनके आवाहन “नवीन भारत को” और कविताओं को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मोहित कुमार, डॉ. आंश्वना सक्सेना और पूजा तोमर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोहो को जीवंत बनाया।

इस अवसर पर विजय सिंह और डॉ. प्रवीण गर्ग को सम्मानित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor