टेस्ट में हेड कोच के पद से कट सकता है गौतम गंभीर का पत्ता

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन टेस्ट में इतना खास नहीं रहा है। साउथ अफ्रीका ने बीते नवंबर में भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज भारत में ही हराई थी।

Dec 27, 2025 - 21:35
 0
टेस्ट में हेड कोच के पद से कट सकता है गौतम गंभीर का पत्ता


नई दिल्ली: भारतीय टीम का प्रदर्शन हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर वनडे और टी20 में तो शानदार रहा है। भारत ने उन्हीं की कोचिंग में इस साल चैंपियंस ट्रॉफी और फिर एशिया कप जीता है। लेकिन, टेस्ट में टीम इंडिया संघर्ष कर रही है। गौतम गंभीर का रिकॉर्ड टेस्ट में अच्छा नहीं रहा है। घर में भारत न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी थी।

वहीं ऐसा समझा जाता है कि नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड में शीर्ष पदस्थ किसी शख्स ने इनफॉर्मल तौर पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से पूछा था, कि वह भारत की टेस्ट टीम का कोच बनना चाहेंगे।
वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड ऑफ क्रिकेट हैं और वह यही बने रहने में खुश हैं। बता दें कि गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट बीसीसीआई के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का है। लेकिन, इस पर विचार किया जा सकता है। यह 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के परफॉर्मेंस पर डिपेंड करेगा।

बीसीसीआई के गलियारों में अभी भी इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या गौतम गंभीर टेस्ट टीम के कोच बने रहने के लिए सही व्यक्ति हैं। यह तय नहीं हो पा रहा है कि क्या उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले नौ मैचों के लिए इस पद पर रखना चाहिए।

टीम इंडिया को 2026 में अगस्त में श्रीसंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेलने हैं। वहीं 2 टेस्ट की सीरीज के लिए भारत न्यूजीलैंड का भी अक्टूबर में दौरा करेगा। वहीं इसके बाद 2027 की शुरुआत में 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेगी।