बंधकों की वापसी तक गाजा को अन्न का एक दाना नहीं: इजराइल
तेल अवीव। इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री योआव काट्ज ने गाजा पट्टी को लेकर एक सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि जब तक हमारे बंधक वापस नहीं आ जाते, गाजा में अन्न का एक दाना भी नहीं जाने देंगे।
यह बयान उस समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में मानवीय संकट को लेकर चिंता जता रहा है। संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार संगठनों ने इजराइल से मानवीय सहायता की अनुमति देने की अपील की है। लेकिन इजराइली मंत्री ने साफ कहा कि बंधकों की सुरक्षित वापसी ही प्राथमिकता है, और उससे पहले किसी भी तरह की आपूर्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इजराइल का यह रुख एक ओर जहां उसकी सुरक्षा नीति की कठोरता को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर इससे गाजा में रहने वाले आम नागरिकों की स्थिति और गंभीर हो सकती है।