बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला
बेगुसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर आज हमला किया गया लेकिन वह बाल बाल बच गए। बताया जाता हैं कि बेगूसराय जिले के बलिया सब डिवीजन मे श्री सिंह एक जनता दरबार मे वहां के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

उसी समय सैफी नामक एक युवक पहले माइक पर कुछ गलत बाते करने लगा। बताया जाता हैं कि सैफी ने कुछ अपशब्द भी कहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने एक जोरदार घूंसा गिरिराज सिंह के चेहरे पर मारा। कुछ लोगों द्वारा घेर लिए जाने के कारण घूंसा उन्हें नहीं लगा। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि किसी ने पत्थर भी फेंका लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि उसके पास पिस्तौल होता तो उनकी जान भी जा सकती थी।