पानी समझकर तारपीन का तेल पी गई बच्ची, हालत बिगड़ी
बाह। थाना क्षेत्र के गांव सिधावली में एक बच्ची ने घर में रखा तारपीन का तेल पी लिया जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिंधावली गांव निवासी ग्रामीण गौतम की 4 वर्षीय पुत्री मानवी रविवार को अपने घर पर खेल रही थी। खेलते समय घर के अंदर अलमारी में रखे तारपीन के तेल को उसने अचानक पेय पदार्थ समझ कर पी लिया। तारपीन का तेल पीने से बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसे लेकर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु आगरा रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी बताया गया है।