आगरा कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर युवाओं में जगाया गया समाजसेवा का उत्साह
आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि प्रो. रामवीर चौहान ने विद्यार्थियों से सामाजिक जागरूकता, सेवा भाव और जिम्मेदारी की भावना अपनाने का आह्वान किया। वहीं, मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय समन्वयक डा. पूनम तिवारी ने एन.एस.एस. की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को समाजहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. के मुख्य समन्वयक डा. आनंद प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन डा. रविशंकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. सत्यदेव शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुरेंद्र पाल सिंह, डा. अविनाश जैन एवं डा. ललिता सिंह सहित सभी अधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डा. पी. बी. झा, मुख्य प्रानुशासक प्रो. वी. के. सिंह, अनेक विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में शिरकत की, जिनमें प्रमुख रूप से हिमालय प्रताप सिंह, श्री लक्ष्य मोहन, स्नेहा, आरिफा, हिमांशु, हिरदेश, शिवम सारस्वत, अमन, दिया, शुभम, निखिल, संजना, मोहिनी, मनीष, अक्षत, सुप्रिया, अंशुल, मोहम्मद कादिर, मुस्तकीम, आदित्य, अंजली, नितेश, नीलम एवं देविका सम्मिलित रहे।