अग्रोहा धाम में स्वर्ण जयन्ती समारोह: देश-विदेश से लाखों अग्रबंधु होंगे शामिल

आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पितृ भूमि अग्रोहा (हिसार) में 20 से 22 सितम्बर तक तीन दिवसीय स्वर्ण जयन्ती समारोह (महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव) का भव्य आयोजन होगा। इस महोत्सव में अग्रभागवत पाठ, भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश-विदेश के विभिन्न प्रांतों से लाखों अग्रबंधु इस मौके पर एकत्रित होंगे।

Sep 12, 2025 - 18:06
 0
अग्रोहा धाम में स्वर्ण जयन्ती समारोह: देश-विदेश से लाखों अग्रबंधु होंगे शामिल
अग्रोहा धाम में होने जा रहे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के स्वर्ण जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन करते सुरेश चंद गर्ग, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

ब्रजक्षेत्र (आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद) से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अग्रोहा धाम पहुंचेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अग्रोहा पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं को इस समारोह में भाग लेकर अपनी संस्कृति और पूर्वजों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्य संरक्षक सुरेशचंद गर्ग ने जानकारी दी कि समारोह के मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग होंगे और आशीर्वचन श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा) देंगे। प्रदेश चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण जयन्ती समारोह को लेकर पिछले 15 दिनों से ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों में व्यापक जनसंपर्क चलाया जा रहा है।

ब्रज प्रांत महामंत्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की गौरवशाली परंपरा और 50 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक होगा। इस अवसर पर विवेक गर्ग, शैलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल, राजेश सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor