नई एक्ट्रेस के साथ लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे गोविंदा,  सुनीता ने नाम लिए बिना कसा तंज,  बोलीं- इंसानोंं से अधिक वफादार जानवर होते हैं

गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी के साथ लालबाग का राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां दोनों ने साथ आरती भी की। अब गोविंदा की पत्नी ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Sep 23, 2026 - 22:19
 0
नई एक्ट्रेस के साथ लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे गोविंदा,  सुनीता ने नाम लिए बिना कसा तंज,  बोलीं- इंसानोंं से अधिक वफादार जानवर होते हैं

मुंबई।  रविवार को गोविंदा और नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा के राजा का दर्शन करने पहुंचे, जिसके बाद अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने वफादारी और रिश्तों के बारे में कुछ कड़वी बातें कही हैं। हालांकि, सुनीता ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने वफादारी के मामले में जानवरों को इंसान से बेहतर बताया है।

सुनीता ने गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान पूजा-अर्चना करने के लिए दिन में पहले लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया था। कुछ घंटों बाद, गोविंदा कोमल के साथ उसी पंडाल में पहुंचे, जहां दोनों ने आशीर्वाद लिया और बप्पा की आरती में हिस्सा लिया।

अगली सुबहसुनीता आहूजामुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां पपाराजी ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान उन्होंने अपने पालतू कुत्ते विंटर के बारे में बात की और कहा कि वो हमेशा उन्हें छोड़ने आता है। अपने पालतू डॉगी के लिए प्यार दिखाते हुए सुनीता ने कहा, 'इंसानों को जितना भी प्यार दो कोई फायदा नहीं है, वे धोखा ही देते हैं। इनको (पालतू जानवर) प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।' सुनीता का ये कॉमेंट गोविंदा को कोमल के साथ लालबागचा राजा में देखे जाने के तुरंत बाद आया है।

हालांकि, इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहीं भी गोविंदा या कोमल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इन बातों ने एक बार फिर गोविंदा के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा को जन्म दिया है। गोविंदा और सुनीता की शादी में उठापट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

गणपति उत्सव के दौरान भी कपल अलग-अलग नजर आए, जिनमें गोविंदा बाद में अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ दिखे थे। इससे पहले सुनीता और यशवर्धन को मुंबई में एक फैमिली कोर्ट के बाहर भी साथ देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर ने बाद में बताया कि सुनीता वहां एक्टर के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस लेने गई थीं। हालांकि, इस कपल ने अपने रिश्ते की जानकारी काफी हद तक गुप्त रखी है। सुनीता पहले भी गोविंदा और कोमल के बारे में बात कर चुकी हैं। यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा और कोमल के संबंधों पर इस तरह की बातें की हो।

गोविंदा अपनी अगली फिल्म 'रूपा' से वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने गणेशोत्सव के दौरान शहर के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा दरबार में अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। गोविंदा ने प्रार्थना की और अंतिम आरती की। इस दौरान गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रानी के साथ एक्टर की मुलाकात पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोपों के बीच हुई है। गोविंदा की पत्नी ने आरोप लगाया था कि गोविंदा रानी के साथ प्रेम संबंध में हैं।

सुनीता ने कहा था कि 62 वर्षीय गोविंदा को अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए और उन्होंने रानी के कपड़ों का मजाक भी उड़ाया था। इसके बाद, अभिनेता ने अपनी पत्नी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

एक वीडियो मेंगोविंदा ने कहा था, 'आपके पीछे जो समूह है, जो गिरोह है, उन सबको सब जानते हैं। और मुझे लगता है कि यह जान-पहचान बहुत ज्यादा सामने आएगी। इसलिए यह आपको भी शोभा नहीं देगा। और मुझे लगता है कि भविष्य में भी, किसी न किसी समय आपको मेरी जरूरत पड़ेगी। इसलिए कृपया ऐसे बयान न दें। जो पॉडकास्ट चलाए जा रहे हैं और जो अपमान किए जा रहे हैं, कृपया अपनी सीमा में रहें। यह मेरी आपसे विनती है।'

आपके पीछे जो समूह है, जो गिरोह है, उन सबको सब जानते हैं। और मुझे लगता है कि यह जान-पहचान बहुत ज्यादा सामने आएगी। इसलिए यह आपको भी शोभा नहीं देगा। और मुझे लगता है कि भविष्य में भी, किसी न किसी समय आपको मेरी जरूरत पड़ेगी। इसलिए कृपया ऐसे बयान न दें। जो पॉडकास्ट चलाए जा रहे हैं और जो अपमान किए जा रहे हैं, कृपया अपनी सीमा में रहें। यह मेरी आपसे विनती है