80 झांकियों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच आगरा में निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा

आगरा। चैत्र माह की महाष्टमी पर आगरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब प्रजापति समाज के तत्वावधान में दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों और गूंजते जयकारों के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को आस्था के महासागर में बदल दिया। श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे, जबकि मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत से वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा।

Mar 26, 2026 - 17:37
Mar 26, 2026 - 17:52
 0
80 झांकियों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच आगरा में निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा
आगरा में गुरुवार को निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा की एक झलक, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी हैं।

शोभायात्रा में शामिल सजीव झांकी की एक झलक। 

नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में 80 से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने मानो देव लोक का जीवंत दृश्य प्रस्तुत कर दिया। बाबा खाटू श्याम, शिव परिवार, श्रीराम परिवार, काली मां का रौद्र रूप, राजा दक्ष प्रजापति, बालाजी महाराज, समुद्र लांघते हनुमान, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘जल ही जीवन है’ और ‘पहले मतदान फिर जलपान’ जैसे सामाजिक संदेशों से सजी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नौ कन्याओं की मुख्य झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अशोक गोला एवं महामंत्री नवीन प्रजापति ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. पार्थ बघेल, राजवीर प्रजापति (अलीगढ़), हेमंत प्रजापति (पार्षद), राजेश प्रजापति (मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद), डॉ. मंगलसेन गोला (फरीदाबाद), शरद प्रजापति, अशोक गोला (पूर्व पार्षद, हाथरस), डॉ. सुरेश चंद दक्ष (फिरोजाबाद), पप्पू गोला (अध्यक्ष, प्रजापति महासभा आगरा-अलीगढ़ मंडल), भगवानदास प्रजापति (संरक्षक, मुरैना), राम अवतार प्रजापति (अध्यक्ष, मुरैना), मुन्नालाल प्रजापति (अध्यक्ष, बाड़ी धौलपुर), डॉ. भगवान दास दक्ष, रामचरन लाल प्रजापति (धौलपुर), प्रभूदयाल प्रजापति, सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का पगड़ी व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सुनहरीलाल गोला, अशोक गोला, नवीन प्रजापति, डॉ. भगवानदास दक्ष, राजेश प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, श्रीचंद्र गोला, पवन प्रजापति, अजय प्रजापति, जयचंद्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, ललितेश गोला, सुभाष गोला, नवनीत प्रजापति, रविंद्र दक्ष, भीष्मपाल प्रजापति, ब्रजरानी प्रजापति, विशन कुमारी, प्रीति प्रजापति, कमलेश प्रजापति, डॉ. राधारमण गोला सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

यह शोभायात्रा दक्ष प्रजापति चौक (पंचकुईयां), जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ टॉकीज, चित्रा टॉकीज, कालीबाड़ी मंदिर, नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कॉलेज, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, मीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी और धाकरान चौराहा होते हुए रात्रि 12 बजे पुनः प्रजापति देवी मंदिर पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं, बाजार कमेटियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, तोरण द्वार, भंडारे और मीठे जल वितरण के माध्यम से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

SP_Singh AURGURU Editor