आगरा में जैन समाज की भव्य परंपराएं : गुरु-दक्षिणा महोत्सव और श्रीजी रथयात्रा संपन्न

आगरा। आगरा की पावन धरा पर जैन समाज ने शिक्षा, संस्कार और भक्ति की गौरवमयी परंपरा को जीवंत किया। जहां पहली बार भारतीय जैन संगठन द्वारा गुरुदक्षिणा महोत्सव आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं दशलक्षण महापर्व के समापन पर ताजगंज जैन समाज ने भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा निकालकर आस्था का दिव्य संदेश दिया।

Sep 7, 2025 - 21:07
 0
आगरा में जैन समाज की भव्य परंपराएं : गुरु-दक्षिणा महोत्सव और श्रीजी रथयात्रा संपन्न
महावीर भवन में गुरुदक्षिणा महोत्सव के अंतर्गत सम्मानित किये गये शिक्षक। नीचे के चित्र में ताजगंज में निकाली गई श्री जी रथयात्रा की झलक।

गुरुदक्षिणा महोत्सवः गुरु ही ज्ञान का दीपक 

भारतीय जैन संगठन उत्तर प्रदेश ने शिक्षक दिवस पर महावीर भवन, न्यू राजा मंडी कॉलोनी में पहली बार गुरुदक्षिणा महोत्सव का आयोजन किया।
आयोजन में ज्ञान रत्नाकर गुरुदेव श्री जय मुनिजी महाराज और पूज्य श्री आदीश मुनिजी महाराज का मंगल आशीर्वाद समाजजनों को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जैन पीएनसी, डीआईजी सुनील कुमार जैन (चंबल, म.प्र.), वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेशचंद जैन उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षासारथी सम्मान से सम्मानित शिक्षकों में डॉ. आर.के. जैन, प्रो. डॉ. सी.एम. जैन, डॉ. नीरू जैन, जी.एल. जैन, निखिल जैन, डॉ. अतुल जैन, सुप्रिया जैन और पूजा जैन शामिल रहे।

समारोह में मनोज जैन बाकलीवाल, रोहित जैन अहिंसा, सुरेश जैन पारस जैन कंसल, मनीष लाला (राज्य उपाध्यक्ष), कुमार मंगल जैन, अंकेश जैन, शैलेंद्र जैन, अंकुश जैन, निर्मल जैन मौठया, जगदीश प्रसाद जैन, आशीष जैन, विमलेश मारसंस, पंकज जैन, मुकेश जैन सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताजगंज में श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई

दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल जैन समाज ताजगंज द्वारा रविवार को भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई।
यह यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से शुरू होकर कसेरट बाजार, कटरा जागीदास, चौक कागजियान, घीआई मंडी, गुड़हाई मंडी, दलिहाई, नंदा बाजार, तांगा स्टैंड, चौक थाना मार्ग होते हुए पुनः मंदिर पांडाल तक पहुंची।

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया और मंदिर पहुंचकर जिन अभिषेक किया। इसके बाद सामूहिक स्नेह मिलन भोज का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित लोगों में मंदिर अध्यक्ष संजय जैन, संजय बाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, पारस जैन, मधुर जैन, विश्व जैन, विशाल जैन, उत्सव जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रितु जैन, सपना जैन, मिराजन जैन, गीता जैन, अनुराधा जैन सहित ताजगंज और विभिन्न स्थानों से आए जैन समाजजन शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor