आगरा में हुआ 'जाड़ता राजा' महानाट्य के लिए भूमि पूजन, 4-9 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन

आगरा। ताजनगरी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य और ऐतिहासिक महानाट्य 'जाड़ता राजा' का भूमि पूजन सोमवार को कलाकृति कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड पर वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक श्रद्धेय आशीष गौतम ने भूमि पूजन कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। यह महाकाय नाट्य-प्रदर्शन 4 से 9 अक्टूबर 2025 तक रोजाना सायंकालीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा और स्वराज्य की भावना को युवाओं तथा दर्शकों में जागृत करेगा।

Sep 22, 2025 - 21:55
 0
आगरा में हुआ 'जाड़ता राजा' महानाट्य के लिए भूमि पूजन, 4-9 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन
कलाकृति ग्राउंड पर सोमवार को महानाट्य जाणता राजा के मंचन के लिए भूमि पूजन करतीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य। साथ मौजूद हैं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य।

कार्यक्रम में भव्य मंडप में भगवान शिव की कलश स्थापना के साथ प्रतिदिन रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ भी आयोजित होंगे। आयोजक भैयाजी ने बताया कि आसपास के 20 जिलों के 20 हजार से अधिक लोगों तक प्रचार किया गया है। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि 27 वर्ष पूर्व जब वे आगरा की महापौर थीं, तब भी शिवाजी महाराज के चरित्र ने सभी को झकझोर दिया था। इस बार भी यह आयोजन युवाओं में स्वाभिमान और वीरता का संदेश देगा।

महानाट्य की तैयारी और उत्साह को बढ़ाते हुए 27 सितंबर को सायं 4:30 बजे कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर में भव्य व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह मा. सुरेश भैयाजी जोशी और जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ होंगे। व्याख्यान का आयोजन स्वराज्य की संनातन भावना पर केंद्रित होगा और दर्शकों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।

भूमि पूजन के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, स्वागत समिति महामंत्री अभिनव मौर्य, संयोजक ललित शर्मा, सोम कुमार मित्तल, गोविंद दुबे, मुकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल आगरा के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाएगा बल्कि पूरे देश में हिंदवी स्वराज्य की ज्योति फैलाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor