स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर पहुंचा जीएसटी बचत उत्सव

आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माधव मंडल, लोहा मंडी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें स्वदेशी की उपयोगिता समझाई और आग्रह किया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दिए जा रहे लाभ सीधे उन तक पहुँचने चाहिए।

Sep 28, 2025 - 19:58
 0
स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर पहुंचा जीएसटी बचत उत्सव
राजा मंडी बाज़ार में कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय GST बचत उत्सव के तहत व्यापारियों से संपर्क करते हुए।

आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माधव मंडल, लोहा मंडी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें स्वदेशी की उपयोगिता समझाई और आग्रह किया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दिए जा रहे लाभ सीधे उन तक पहुँचने चाहिए।

इस अवसर पर व्यापारियों को घटती हुई जीएसटी दरों की विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने से अब दवाइयाँ, मेडिकल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और फिटनेस सुविधाएँ पहले से कहीं अधिक किफायती होंगी। यह कदम जनता को सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वस्थ भारत से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि “जीएसटी 2.0 देश की आर्थिक प्रगति में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को इसका लाभ मिलेगा। विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कर दरें कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दवाइयाँ और बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय सबका साथ, सबका विकास की दिशा में बड़ा कदम है।”

जीएसटी बचत उत्सव का समापन राजा मंडी फाटक पर हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा नेता दिलीप वर्मा, डॉ. भगवान दास दक्ष, मंडल अध्यक्ष धीरज कोहली, शिवकुमार शर्मा, पार्षद हेमन्त प्रजापति, निर्मला दीक्षित, संतोष अग्रवाल, रविन्द्र दक्ष, दीप विनायक पटेल, मनोज जोशी, सुधीर टण्डन, हरिओम शर्मा, अशोक शर्मा, क्षमा जैन सक्सेना, विकास साहू, हृदय कांत सारस्वत आदि थे।