सोमवार से जीएसटी बचत उत्सव, रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के जीएसटी 2.0 सुधारों की सराहना करते हुए आयकर और जीएसटी सुधारों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को खरीदने और उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी सुधारों को 'जीएसटी बचत उत्सव' बताते हुए कहा कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा। 22 सितंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में लोगों को जीएसटी के सुधारों का लाभ मिलेगा।

Sep 21, 2025 - 21:09
Sep 21, 2025 - 21:11
 0
सोमवार से जीएसटी बचत उत्सव, रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती- मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए भारत के जीएसटी सुधारों की जमकर तारीफ की। आयकर और जीएसटी सुधारों को अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भारत की विकास गाथा में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के लिए केवल भारत में निर्मित उत्पादों को ही खरीदने और उपयोग करने की अपील की और लोगों से गर्व के साथ यह कहने का आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी खास अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत औरस्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन से जुड़ें और निवेश के लिए माहौल बनाएं। भारत का हर राज्य विकसित होगा जिससे भारत विकसित होगा। इसी भावना के साथ मैं एक बार फिर इस बजत उत्सव की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं। आप सभी को एक बार फिर नवरात्रि और बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब आपने 2014 में हमें अवसर दिया, तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में जीएसटीको अपनी प्राथमिकता बनाया... सबको साथ लेकर, आजाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गया। केंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ। एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ। सुधार एक सतत प्रक्रिया है।

जब समय बदलता है, जब देश की जरूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसीलिए ये नए जीएसटी सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे, यानी रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, निओ मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा।

 
पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने एक विदेशी अखबार के कॉलम का जिक्र किया। उस कॉलम में भारत के व्यापार करने के तरीकों के बारे में लिखा गया था। पीएम मोदी ने फाइनेंशियल टाइम्स में छपे विक्टर मैलेट के लेख का हवाला दिया। विक्टर मैलेट दक्षिण एशिया के अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने 2014 में एक लेख लिखा था। उस लेख का शीर्षक था 'नोटबुक: भारत को खुद के साथ एक व्यापार समझौते की जरूरत है'

इस लेख में भारत के अंदर सामानों को लाने और ले जाने में कंपनियों को आने वाली परेशानियों के बारे में बताया गया था। कुछ परेशानियां तो इतनी ज्यादा थीं कि एक फ्रांसीसी टेक्नोलॉजी कंपनी को बेंगलुरु से यूरोप और फिर वापस हैदराबाद तक सामान भेजना सस्ता पड़ता था। यह दूरी हजारों किलोमीटर थी। जबकि बेंगलुरु से हैदराबाद की दूरी सिर्फ 570 किलोमीटर थी।