आगरा के बल्केश्वर मोक्षधाम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: भोलेनाथ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
बल्केश्वर मोक्षधाम के सौन्दर्यीकरण अभियान के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है। विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल की प्रेरणा और सामाजिक संगठनों के सहयोग से हुए इस कार्य ने मोक्षधाम को नई पहचान दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे समाजहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।
आगरा। बल्केश्वर मोक्षधाम पर सौन्दर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है, जिसकी प्रेरणा विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल से मिली है और इसे प्रयास फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मोक्षधाम पर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद एवं अन्य समाजसेवियों के सहयोग से भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है।
सामुदायिक सुविधाओं को देखते हुए यहां बैठने के लिए बेंचें, टिन शेड, तथा शीतल जल के लिए वाटर कूलर भी लगाए गए हैं।
मोक्षधाम पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया। दोनों अतिथियों ने कहा कि मोक्षधाम का यह सौन्दर्यीकरण समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रयास फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर रोशनलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, नंदकिशोर गोयल, रिंकू अग्रवाल, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अंकुर गर्ग, डॉ. राधेश्याम, आशीष सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सामूहिक सेवा भावना का परिणाम बताया।