हरियाली तीज पर खाटू नरेश का 'फलों से फूल बंगला', कीवी और इलायची से रचा भक्तिमय श्रृंगार

आगरा। हरियाली तीज के पावन पर्व पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में भक्ति और नवाचार का अनुपम संगम देखने को मिला। भगवान का श्रृंगार पहली बार कीवी और इलायची जैसे सुगंधित और प्राकृतिक फलों से किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

Jul 27, 2025 - 18:46
Jul 27, 2025 - 18:54
 0
हरियाली तीज पर खाटू नरेश का 'फलों से फूल बंगला', कीवी और इलायची से रचा भक्तिमय श्रृंगार
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में कीवी और हरी इलायची से बने फूल बंगले में श्रृंगारित खाटू नरेश।

इस विशिष्ट श्रृंगार सेवा का सौभाग्य अजय गर्ग (अवागढ़) यश अग्रवाल को प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपनी श्रद्धा और भाव से खाटू नरेश को हरियाली तीज के रंग में सराबोर कर दिया। मंदिर प्रांगण में इलायची की सुगंध और कीवी की हरियाली से भक्ति का वातावरण और भी रसमय हो गया।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम हर त्योहार को भक्ति के साथ-साथ नवीनता के भाव से सजाते हैं। यह श्रृंगार श्रद्धा का एक नया रूप है। संजय अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक श्रृंगार से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि भक्तों के मन में भी नवीन उत्साह का संचार होता है।

संध्या आरती के पश्चात भजन संध्या में सावन की मल्हारों से सजे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor