स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथी परामर्श के साथ हड्डी, दांत और आंखों की भी जांच, 886 ने लिया लाभ

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 25 वर्ष सेवा-समर्पण के अंतर्गत डॉ. गौतम्स जर्मन होम्यो मेडी सेन्टर, कारगिल पश्चिमपुरी रोड पर रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 886 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरएसएस के बृज प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ ने किया। शिविर के संयोजक अनुराग कुलश्रेष्ठ, अजय कुलश्रेष्ठ एवं एकल गौतम रहे।

Oct 5, 2026 - 21:27
 0
स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथी परामर्श के साथ हड्डी, दांत और आंखों की भी जांच, 886 ने लिया लाभ
पश्चिमपुरी रोड स्थित डॉ. गौतम्स जर्मन होम्यो मेडी सेन्टर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते आरएसएस के बृज प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ। साथ हैं डॊ. अनिल गौतम और अन्य।

वरिष्ठ होम्योपैथिक कंसल्टेंट डॉ. अनिल गौतम ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण लोग कई पुरानी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में समय पर परामर्श और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा गौतम ने कहा कि महिलाओं और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता जरूरी है। बाल एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. नकुल गौतम ने बदलते मौसम और आधुनिक जीवनशैली के बीच बच्चों और युवाओं की कमजोर होती इम्युनिटी को बड़ी चुनौती बताया।

शिविर में डॉ. अनिल गौतम, डॉ. दिशा गौतम, डॉ. नकुल गौतम और डॉ. श्रेया चौधरी ने निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं एवं परामर्श दिया। डॉ. आंचल कुलश्रेष्ठ (पीटी) ने फिजियोथेरेपी परामर्श दिया। डॉ. प्रशांत बंसल ने दांत एवं मुख संबंधी तथा डॉ. योगेंद्र सिंह ने आंखों की जांच व परामर्श दिया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज शर्मा और पैथोलॉजिस्ट डॉ. रिचा शर्मा की देखरेख में खून व पेशाब की जांचों पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी गई। 21 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की लंबाई की जांच और परामर्श भी विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराया गया।

शिविर के समापन पर नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी एसके गौतम और सुशील गौतम ने डॉक्टरों तथा आयोजकों की पूरी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि एकल गौतम जनसेवा के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और समाधान उपलब्ध कराने में सक्रिय हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor