कंगना के खिलाफ वाद में सुनवाई अब 10 फरवरी को
आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र की भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी और राष्ट्रीयता महात्मा गांधी के अपमान के मामले में 10 फरवरी 2025 को सुनवाई होगी।

इस मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई होनी है। पहले यह सुनवाई 8 फरवरी 2025 को होनी थी, लेकिन द्वितीय शनिवार को अवकाश होने के कारण यह सुनवाई अब 10 फरवरी 2025 को होगी।
कंगना रनौत के खिलाफ यह मामला उनकी एक टिप्पणी के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने किसानों के प्रति अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया था। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीयता महात्मा गांधी के अपमान का भी आरोप लगाया गया था।