दंत चिकित्सा की उच्च स्तरीय कार्यशाला में नवीन तकनीकों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों की साझा चर्चा

आगरा। होटल होलीडे इन में रविवार को हुई दंत चिकित्सकों की अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाल में देश-विदेश के विशेषज्ञों और शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की सबसे खास बात रही इटली के विश्वविख्यात डॉक्टर द्वारा दिया गया ऒनलाइन लेक्चर, जिसमें दंत चिकित्सा में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीकों और क्लिनिकल इक्विपमेंट और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर गहन संवाद हुआ।

Jun 30, 2025 - 12:40
 0
दंत चिकित्सा की उच्च स्तरीय कार्यशाला में नवीन तकनीकों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों की साझा चर्चा
होटल होली डे इन में हुई दंत चिकित्सकों की कार्यशाला में डॊ. कुशल सिंह एवं अन्य।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुशल सिंह ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। विशेषज्ञों द्वारा उन्नत टूल्स और टेक्नीक्स पर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपयोग आज के आधुनिक क्लिनिकल परिदृश्य में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यशाला में शामिल डॉक्टरों ने न केवल नए ज्ञान और तकनीकी जानकारी से स्वयं को समृद्ध किया, बल्कि आपसी नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने का भी लाभ उठाया। इस मौके पर डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. शिखा शाह, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र दुबे, डॉ. एच. नकवी, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. मनोज यादव, डॉ. कुशाल सिंह यादव, डॉ. यूनुस खान (अध्यक्ष, आईडीए आगरा) और डॉ. एस. लोधी (सचिव, आईडीए आगरा) जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

SP_Singh AURGURU Editor